फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tola-Kathi road will be widened, making it easier for the 50,000-strong population to commute.Tola-Kathi road will be widened, making it easier for the 50,000-strong population to commute.

Hamirpur News: टोला-कैथी मार्ग होगा चौड़ा, 50 हजार की आबादी का आवागमन होगा आसान

Sun, 05 Oct 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tola-Kathi road will be widened, making it easier for the 50,000-strong population to commute.Tola-Kathi road will be widened, making it easier for the 50,000-strong population to commute.
फोटो 05 एचएएमपी 04- जर्जर हालत में पड़ा टोला से कैथी मार्ग। संवाद
हमीरपुर। टोला-कैथी होते हुए पारा मार्ग का 23.43 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा। शासन से अनुमति मिल गई है। इस मार्ग के बनने से दो ब्लॉकों की करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सुमेरपुर से मौदहा क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण की शासन ने स्वीकृति दे दी है। यह मार्ग मौदहा ब्लॉक के जखेड़ी, टोलामाफ, किसवाही, परेहटा होते हुए कैथी, पारा से सुमेरपुर को जोड़ता है। इस मार्ग पर मौरंग खदान संचालित होने से करीब 12 किलोमीटर सड़क भारी भरकम गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई वर्षों से इस जर्जर मार्ग से लोगों का आवागमन होता रहा है। सड़कों पर गड्ढे होने से कई वाहन सवार घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासी काफी समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर लोनिवि ने इस मार्ग का प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर को स्वीकृति के लिए भेजा था। शासन ने निर्माण की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन





पारा कैथी होते हुए टोला मार्ग के निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- दृगपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed