फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tin Shed Collapses During Severe Storm; Woman Dies, Daughter Injured

Hamirpur News: तेज आंधी-पानी में टिनशेड गिरा, महिला की मौत व बेटी घायल

Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tin Shed Collapses During Severe Storm; Woman Dies, Daughter Injured
फोटो 05 एचएएमपी 47- तहसील परिसर में पेड़ हटाते एसडीएम व तहसीलदार। संवाद - फोटो : आईसीपी में बैठक करते दोनों देशों के अ​धिकारी।
मौदहा। मंगलवार शाम करीब छह बजे आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव के मजरा बजरंगी डेरा निवासी सावित्री (38) पत्नी रामबाबू अपनी बेटी आकांक्षा (14) के साथ बकरी चराने खेतों पर गई थी। शाम को मौसम खराब होने पर दोनों मंदिर के टिन शेड के नीचे आंधी-बारिश से बचने के लिए बैठ गईं। अचानक तेज आंधी से टिन की चादर उड़कर मां-बेटी पर गिर पड़ी। सावित्री के सिर पर चादर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकांक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी किसी तरह भागकर घर गई और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों ने आंधी-पानी से बचने के लिए मंदिर में बैठी थीं। तभी टिनशेड उड़कर उनके ऊपर गिरने से महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार दोपहर बाद अचानक आसमान का रंग पीला पड़ गया और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया और चक्रवाती तूफान ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के चलते बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि कई मकानों और दुकानों की दीवारें, छज्जे और टीनशेड उड़ गए। तहसील परिसर में सीओ कार्यालय के पीछे की दीवार गिर गई, वहीं परिसर में लगा पुराना नीम का पेड़ भी धराशायी हो गया। वकीलों के चेंबरों में लगे टीनशेड और बोर्ड उड़ गए। उपरौस में पानी की टंकी के पास भारी पेड़ गिरने से बिजली के पोल और तार टूट गए। वहीं, तहसील मार्ग, पुरानी टॉकीज के सामने और रहमानिया सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।



उधर ब्लॉक परिसर में नीम का पेड़ गिरने से एडीओ पंचायत की कार समेत कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। उरदना गांव निवासी रामकुमार का ट्रैक्टर गेहूं लेकर मंडी आया था। इसमें भी पेड़ गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेवन बाबा मोहल्ले में पेड़ गिरने से एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर गांधी इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल ढह गई, जबकि पालीवाल पेट्रोल पंप का सोलर प्लांट उड़ गया। सरकारी अस्पताल परिसर में लगा प्लास्टिक शेड भी तहस-नहस हो गया। बृजेंद्र गौतम के मकान पर पेड़ गिरने से घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उधर कृषि मंडी समिति में खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं बारिश और ओलावृष्टि के कारण भीग गया। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, पढ़ोरी गांव स्थित मंदिर परिसर में पेड़ गिरने से मां दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। सिसोलर, अरतरा, रीवन, करहिया, खंडेह, भटुरी, भैंसमरी और छिमौली सहित दर्जनों गांवों में भी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इससे ब्लॉक क्षेत्र के 50 गांवों सहित नगर की करीब तीन लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।




प्रशासन ने मुख्य मार्गों से हटाए पेड़



मुख्य सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी, नगरपालिका, सहित बिजली विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ राहत और बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं। हालांकि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो 05 एचएएमपी 47- तहसील परिसर में पेड़ हटाते एसडीएम व तहसीलदार। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 47- तहसील परिसर में पेड़ हटाते एसडीएम व तहसीलदार। संवाद- फोटो : आईसीपी में बैठक करते दोनों देशों के अधिकारी।

फोटो 05 एचएएमपी 47- तहसील परिसर में पेड़ हटाते एसडीएम व तहसीलदार। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 47- तहसील परिसर में पेड़ हटाते एसडीएम व तहसीलदार। संवाद- फोटो : आईसीपी में बैठक करते दोनों देशों के अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed