फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   tiddy dal

टिड्डियों के हमले से हरे-भरे पेड़ वीरान, दमकल की चार गाड़ियों से केमिकल का किया गया छिड़काव

Tue, 16 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
tiddy dal
हमीरपुर के लदार गांव में पेड़ पर बैठे टिड्डी दल। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। जिले में हवा के रुख के साथ टिड्डी दल उड़ रहे हैं। सोमवार शाम विकासखंड के लदार, पारा व हिमौली के पास श्याम नाले के समीप टिड्डियों ने पेड़ों पर डेरा जमाया। टिड्डियों ने हरे भरे पेड़ों की पत्तियों को चट कर लिया। वहीं रात में टिड्डी दल की निगरानी कर रही कृषि विभाग व अग्निशमन की टीम ने अभियान चलाकर लाखों की संख्या में टिड्डियों को मार डाला।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जेएम श्रीवास्तव व जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर टिड्डी दल से निपटने के लिए मोर्चा संभाला। टिड्डियों को भगाने में केंद्र व अग्निशमन विभाग की तीन मशीनों का उपयोग किया गया। जिसमें कृषि विभाग ने कीटनाशक रसायन का घोल बनाकर छिड़काव किया। इससे लाखों की संख्या में टिड्डियां मरी।
विज्ञापन

टिड्डी नियंत्रण अभियान में केंद्रीय टीम के नामित सदस्य तहसीलदार प्रदीप कुमार, ब्लाक एसएमएस शिवबदन यादव, प्राविधिक सहा ग्रुप-बी सुरेंद्र पाल, रेवती प्रसाद, पारा प्रधान कमलेश कुमार मौजूद रहे। इधर, मंगलवार सुबह टिड्डी दल लदार से पूर्व दक्षिण दिशा की ओर उड़ा। जो रीवन की ओर जाने के बाद शाम तक जिला महोबा के बिहारीकला के पाठा ब्लाक चरखारी की ओर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रात में रुके टिड्डी दल ने लदार, पारा गांव के आसपास के इलाकों में हरे भरे पेड़ों और जंगलों को वीरान कर दिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया रसायन के छिड़काव से करीब 50 प्रतिशत टिड्डियों का सफाया किया गया है।

उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि टिड्डी के प्रकोप की दशा में एक साथ इकट्ठा होकर टीन के डिब्बों, थालियों को बजाकर शोर मचाकर व धुआं करके भगाएं। किसी भी जानकारी के लिए अपने नजदीकी ब्लाक स्थित कृषि रक्षा इकाई पर संपर्क करें या व्हाट्स एप नंबर 9452247111 व 9452257111 पर एसएमएस करें।

हमीरपुर के लदार गांव में पेड़ पर बैठे टिड्डी दल पर दवा का छिड़काव करते दमकल कर्मी।

हमीरपुर के लदार गांव में पेड़ पर बैठे टिड्डी दल पर दवा का छिड़काव करते दमकल कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed