फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three people, including a bike rider, were injured in a head-on collision between trucks.

Hamirpur News: ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार समेत तीन घायल

Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a bike rider, were injured in a head-on collision between trucks.
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के विवार–सरीला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को राजामऊ गांव के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाते हुए यातायात बहाल किया। इस दौरान एक घंटे तक यातायात ठप होने से मार्ग पर करीब चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को थानाक्षेत्र के राजापुर गांव के पास ओवरटेक कर रहे कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक सामने से आ रहे मोरंग लदे ट्रक से टकरा गया। सड़क हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए इस दौरान बगल से गुजर रही बाइक चपेट में आ गई। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली निवासी ट्रक चालक विनय (24) पुत्र बालखंडी पाल, कानपुर जिले के सजेती थानाक्षेत्र के गांव धरमंगलपुर निवासी ट्रक चालक सुरेश (30) पुत्र मन्नालाल व बाइक सवार राहुल (18) पुत्र राजाराम गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी छानी भिजवाया। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे से हटवाते हुए यातायात बहाल कराया। इस दौरान धौहल बुजुर्ग से बंदर खुर्द गांव तक चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि हादसे में घायल तीनों लोगों को इलाज के सीएचसी छानी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed