{"_id":"654a6033c004da5e7500d529","slug":"threatened-young-man-by-posing-as-crime-branch-commissioner-cheated-rs-83-thousand-hamirpur-news-c-12-1-knp1074-467575-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: क्राइम ब्रांच कमिश्नर बनकर युवक को धमकाया, 83 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: क्राइम ब्रांच कमिश्नर बनकर युवक को धमकाया, 83 हजार ठगे
Tue, 07 Nov 2023 09:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
महोबा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये युवाओं को प्रेमजाल में फंसाने व अश्लील वीडियो बनाने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। कस्बा जैतपुर में एक युवक से फेसबुक में दोस्ती कर युवती ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वायरल करने की धमकी दी। कुछ देर बाद एक युवक की कॉल मोबाइल पर आई। जिसने स्वयं को क्राइम ब्रांच कमिश्नर बताकर धमकाते हुए 83 हजार रुपये गूगलपे के माध्यम से ऐंठ लिए। पीड़ित ने कोतवाली कुलपहाड़ में युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा जैतपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार के मोबाइल पर तीन नवंबर को एक अनजान युवती का फोन आया। जिसमें कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम सोनम शर्मा बताया। इसके बाद युवक को अपनी बातों में फंसा लिया और वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना लिया। चार नवंबर को युवक के फोन पर अनजान व्यक्ति ने कॉल की। जिसमें उसने साइबर क्राइम ब्रांच कमिश्नर जयपुर बताते हुए अपना नाम संजय अरोरा बताया। कहा कि तुम्हारे तीन अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यदि, रिपोर्ट हटवाना चाहते हो तो अश्लील वीडियो डिलीट करवा दो।
कुछ देर बाद दूसरे व्यक्ति का फोन आया। जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने 83 हजार रुपये गूगलपे करने की बात कही। 83 हजार रुपये गूगलपे करने के बाद युवक को साइबर फ्रॉड होने की जानकारी हुई। तब पीड़ित ने कोतवाली कुलपहाड़ में घटना की तहरीर देते हुए उक्त मोबाइल नंबर बताया। मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने सोनम शर्मा, संजय अरोरा व रोशन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।