फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thousands of vehicles stuck in jam from Sajeti to Sumerpur

देर रात लगा जाम सुबह दस बजे खुला

Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Thousands of vehicles stuck in jam from Sajeti to Sumerpur
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर देर रात सजेती के निकट जाम लग गया। सुबह तक जाम में हजारों वाहन फंसे रहे। नौ घंटे तक लगा जाम सुबह 10 बजे सामान्य हो सका। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात कानपुर के सजेती में जाम लगने से सुमेरपुर तक हजारों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। बुधवार की सुबह जाम के कारण बीबीपुर, लहुरीमऊ, बगरिया, रामपुर के बच्चे स्कूलों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

शहर निवासी चालक पुष्पेंद्र ने बताया कि बच्चों को लेकर एलओपीके पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। लेकिन बीते दो घंटे से जाम में फंसे हैं। छात्र योगेंद्र सिंह, नैना व पलक कहती हैं कि दो दिन से बराबर जाम लग रहा है। जिससे स्कूल की पढ़ाई बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि टूलेन हाईवे के चलते जाम की समस्या आम हो गई है। कहा कि रात के समय जाम लगने पर चालक वाहन बंद कर सो जाते हैं। वहीं ट्रकों के जल्दबाजी के चक्कर में जाम लग जाता है। बताया कि रात दो बजे से चालकों को जगाकर जाम खुलवाया गया है। जो सुबह दस बजे के बाद खुल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed