फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thousands of hands were raised for the peace and tranquility of the country.

Hamirpur News: देश के अमन और चैन के लिए उठे हजारों हाथ

Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thousands of hands were raised for the peace and tranquility of the country.
फोटो 21 एचएएमपी 15- मौदहा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी। संवाद
हमीरपुर। शहर सहित नगरों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद पर लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। देश के अमन और चैन के लिए हजारों हाथों ने दुआएं की। सुबह निर्धारित समय पर विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे हाफिज ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में सुबह पौने आठ बजे हाफिज कारी इकरार खां ने नमाज अदा कराई। वहीं सुमेरपुर कस्बा की ईदगाह, आयशा मस्जिद, इंगोहटा की ईदगाह सहित बिदोखर, छानी, नदेहरा, पलरा, कलौलीजार, चंदपुरवा, मुंडेरा, टेढ़ा और पत्योरा आदि गांवों में लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह में पेश इमाम हाजी सैफुल्लाह ने नमाज अदा कराई। मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुनीर खान, सगीर खान, हबीब खान, रफीक खान, वसीम सिद्दीकी, सिद्दीक अहमद, सभासद हबीब खान, राफिस सिद्दीकी ने नमाज अदा कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, कल्लू यादव, कुलदीप शुक्ला, बसपा नेता डॉ. जीतेंद्र सागर, भाजपा के दृगपाल चंदेल मौजूद रहकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

मौदहा स्थित ईदगाह समेत नगर की 23 मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। यहां नगर में 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगरवासियों में भारी आक्रोश दिखा। निगम की इस लापरवाही से ईद के त्योहार की रौनक फीकी पड़ गई। ईदगाह में सपा नेताओं द्वारा पंडाल लगाकर लोगों का मुंह मीठा का मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, जिलाध्यक्ष इदरीस खान, सांसद प्रतिनिधि शादाब बिट्टू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरारा कस्बा में सुबह करीब साढ़े आठ बजे मौलाना हसीब चिश्ती ने नमाज अदा कराई। यहां सपा की पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि व घनश्याम वाल्मीकि ने लोगों को ईद की बधाई देते दी। ग्रामीण क्षेत्रों बेरी, लहरा, खरौंज और शिवनी में भी ईद की नमाज अदा की गई।

मुस्करा में ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में सदर सिद्दीकी अहमद ने बताया कि अकबरपुर से आए मौलाना जलील कुरैशी ने ईद के मुबारक मौके पर ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा कराई। बिवांर कस्बा सहित 11 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। कस्बा की नूरानी जामा मस्जिद में मोहम्मद रजा, नूर निजामी मस्जिद में इमाम मुमताज अली ने और मदीना जामा मस्जिद में जाकिर हुसैन, छानी में पेश इमाम कारी मुजाहिद रजा ने नमाज अदा कराई।

फोटो 21 एचएएमपी 15- मौदहा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो 21 एचएएमपी 15- मौदहा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो 21 एचएएमपी 15- मौदहा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो 21 एचएएमपी 15- मौदहा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो 21 एचएएमपी 15- मौदहा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो 21 एचएएमपी 15- मौदहा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed