फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thousands of fish have died in the poison pouring poison

जहर डालने तालाब में पली हजारों मछलियां मरी

Sun, 30 Jul 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Thousands of fish have died in the poison pouring poison
बिदोखर पुरई गांव के देवी तालाब में मरी पड़ी मछलियां। - फोटो : amarujala
थानाक्षेत्र के बिदोखरपुरई गांव में देवी तालाब में पिछले तीन दिनों से मछलियों एवं जलीय जंतुओं के मरने का सिलसिला जारी है। बदबू उठने से तालाब के आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल है। ग्रामीणों ने  प्रधान सहित पुलिस को घटना से अवगत कराकर मरी हुई मछलियों को तालाब से हटवाने की मांग की है। वहीं ठेकेदार का आरोप है कि किसी ने ईर्ष्या वश तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया है। जिससे मछलियां मर रही हैं।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत बिदोखर पुरई के देवी तालाब में मत्स्य पालन का पट्टा इंगोहटा निवासी मुनव्वर खान के नाम है। उसने इस तालाब में मछलियां पाल रखी हैं। तीन दिन से इस तालाब में पली हुई मछलियां व अन्य जलीय जंतु, मेंढक मरकर तालाब में उतारा रहे हैं। यह क्रम लगातार जारी है। रविवार तक हजारों मछलियां व जलीय जंतु मर गए हैं। मरी मछलियों की दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


तालाब के पास रहने वाले संतोष वर्मा, धनश्याम सिंह, दिनेश सिंह, रणधीर सिंह, डा.मानसिंह, सीताराम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मरी हुई मछलियों के सड़ने से तालाब से भीषण बदबू उठ रही है। इन लोगों ने इस समस्या से ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश यादव व थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा को बताया और तालाब से मरी हुई मछलियों को निकलवाकर बाहर फिंकवाने की मांग की है। तालाब से उठने वाली दुर्गंध से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता करने के बाद तालाब से मरी हुई मछलियों को निकालने के लिए जाल का प्रयोग किया जाएगा। उधर ठेकेदार मुनव्वर खान का कहना है कि किसी व्यक्ति ने ईर्ष्या वश तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया है। उसी से मछलियां व अन्य जीव जंतु मर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed