फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Those arrested under the guise of buying wheat swindle

गेहूं खरीद की आड़ में ठगी करने वालों को दबोचा

Sat, 06 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Those arrested under the guise of buying wheat swindle
fraud - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बिवांर थानाक्षेत्र के गांवों में अनाज खरीदने की आड़ में ठगी करने वालों को किसानों को दबोच लिया और थाने ले आए। ठगों द्वारा एक किसान से खरीदे गए 60 क्विंटल गेहूं की जब तौलाई कराई गई तो गेहूं 20 क्विंटल अधिक निकला। किसान ने बताया कि ठग बाजार भाव से ज्यादा पर गेहूं खरीद का लालच देकर चपत लगाते हैं।  किसानों ने ठगी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ तहरीर दी, देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बता हैं कि दो वर्ष पूर्व इन लोगों ने कई किसानों से गेहूं खरीदा और तौल में अधिक अनाज ले गए।

विज्ञापन


शनिवार को इमिलिया गांव में जनपद बिजनौर निवासी शकील अहमद व अख्तर अपने साथ 17 मजदूरों को लेकर आए। साथ में दो डीसीएम और एक स्कार्पियो भी लाए। इन तथाकथित व्यापारियों ने इमिलिया के किसान रामपाल यादव से 60 क्विंटल गेहूं का सौदा 1650 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से तय किया।
विज्ञापन


जबकि मार्केट में गेहूं का भाव 1500 रुपये प्रति क्विंटल है। मजदूरों ने गेहूं की तौलाई की। इस बीच दो साल पूर्व गेहूं बेंचने में ठगी का शिकार हुए कुछ  किसानों ने इन लोगों को पहचान लिया। गेहूं की तौल पूरी हो जाने के बाद जैसे ही दोनो डीसीएम में अनाज लादा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पूर्व में टप्पेबाजी का शिकार हो चुके इमिलिया प्रधान पप्पू सिंह, उमरी गांव निवासी किसान अनिल पालीवाल, प्रमोद यादव, अतुल कुशवाहा, बदन तिवारी, श्रीचंद यादव, विष्णुकांत व पुराजहांन निवासी शिवदास साहू सहित अन्य ने इन व्यापारियों को घेर लिया और वाहन समेत सभी को कुनेहटा पुलिस चौकी ले गए।


वहां से पुलिस ने इन लोगों को बिवांर थाने भेज दिया। थाने में किसानों ने इन ठगों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने खरीदे गए गेहूं की तौल कराने को छानी गांव की आढ़त भेजा। वहां तौल में 20 क्विंटल गेहूं अधिक पाया गया। किसानों ने पुलिस को बताया कि यही ठग उन लोगों से लाखों का माल ठग कर ले जा चुके हैं। सीओ उमरदराज खां ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हेराफेरी कर माल ले जाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed