फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thirty thousand swindled under the pretext of selling scrap

Hamirpur News: कबाड़ बेचने का झांसा देकर तीस हजार की ठगी

Fri, 16 Oct 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thirty thousand swindled under the pretext of selling scrap
राठ (हमीरपुर)। टावर से कबाड़ दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति ने युवक से तीस हजार की ठगी कर ली। युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी अनिकेत पुत्र सर्वेश ने बताया कि वह कबाड़ खरीद बेचकर अपना भरण पोषण करता है। मंगलवार को दूरसंचार विभाग के टावर के पास एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को विभाग का अधिकारी बताते हुए टावर से कबाड़ दिलाने का झांसा दिया। सौदा पक्का होने के बाद बुधवार को कबाड़ की सुपुर्दगी तय हुई। आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनसे तीस हजार रुपये ले लिए और कंप्यूटर से पक्की रसीद बनाने का झांसा देकर वहां से निकल गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब वह रसीद देने नहीं आया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। बताया कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed