{"_id":"a7835f27cbf9663161553a39a64ddc13","slug":"these-weapons-are-useless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस काम के ये हथियार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस काम के ये हथियार!
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक मुआयना किया। इस दौरान हथियारों की सफाई ठीक से न होने पर नाराजगी जताई। जहां इंसास राइफल लोड नहीं ले सकी, वहीं थ्री नाट थ्री राइफल की लकड़ी टूटी मिली। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन
एएसपी आरपी सिंह मंगलवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्हाेंने इंसास राइफल, ग्रेनेड, रबर बुलेट, एनटी राइटगन पीएमएफ, चिली बम, थ्री नाट थ्री राइफल आदि शस्त्रों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने इंसास राइफल में अधिक ग्रीस लगी होने पर लोड न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्हाेंने कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव को शस्त्रों की सफाई ठीक से कराने से निर्देश दिए। वहीं ग्रेनेड के एक्सपायरी होने पर इसे मुख्यालय भेजने को कहा। रबर बुलेट गन की सफाई भी ठीक नहीं थी। एनटी राइफल को देखकर वहां मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों से पूछा इससे क्या होता है।
विज्ञापन
उन्हाेंने चिली बम का भी निरीक्षण किया। एएसपी ने अभिलेख भी चेक किए और इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। कारतूसों के मामले में कहा कि आरआई के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। कहा कि 2015 से पहले की करीब 20 विवेचनाएं लंबित हैं। उन्होंने आधा दर्जन वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द करने को कहा।