फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There is no trace of the youth who became victim of honey trap gang.

Hamirpur News: हनी ट्रैप गैंग के शिकार बने युवक का नहीं चल रहा सुराग

Sun, 17 Dec 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
There is no trace of the youth who became victim of honey trap gang.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राठ। हनीट्रैप गैंग ने युवा दुकानदार को अपने जाल में फंसा कर एक लाख रुपयों की मांग की। 10 हजार रुपये देने के बाद युवक लापता हो गया। मां ने कोतवाली में गांव के युवक व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया है।

नगर में कुछ समय से हनी ट्रैप गिरोह की गतिविधियां सामने आ रहीं हैं। युवाओं को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते हुए पैसे वसूले जाते हैं। अकौना गांव निवासी संगीता ने बताया उनके पुत्र राज गुप्ता (19) गांव में ही परचून की दुकान किए हैं। बताया 11 दिसंबर को गांव का नित्तू उनके पुत्र से 10 हजार रुपये यह कहकर ले गया कि राठ में किसी व्यक्ति को देना है। 10 मिनट बाद फोन पर बताया कि राठ निवासी व्यक्ति 30 हजार रुपयों की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर थाने में फर्जी मुकदमा लिखाने व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

बताया उनका पुत्र नौ बजे घर से निकल गया। तब से वापस लौट कर नहीं आया। जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो हनी ट्रैप गैंग का मामला सामने आया। संगीता ने बताया कि आरोपी का कहना है राठ निवासी किसी महिला के साथ उनके पुत्र का जबरन अश्लील वीडियो बनाया गया है। जिसको वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख की मांग कर रहे हैं। आशंका जताई कि इसी गिरोह ने उनके पुत्र को लापता किया। पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

धारदार हथियार से हमला कर घायल किया
राठ। शहर के पठनऊ मोहल्ला निवासी विक्रम ने बताया 8 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने मित्र राधे के साथ एक शादी समारोह से लौटे। रोडवेज बस स्टैंड पास एक दुकान पर पान मसाला खाने के लिए खड़े हो गए। आरोप है वहां पहुंचे पठानपुरा मोहल्ला निवासी आशीष अनुरागी व कृष्णकांत उर्फ छोटू अनुरागी ने विवाद करते हुए गालीगलौज की। विरोध करने पर दोनों भाईयों ने उनके साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे राधे के साथ भी मारपीट की। बताया मारपीट के दौरान उनकी सोने की चैन कहीं गिर गई। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed