फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There is neither enough straw nor fodder nor drinking water in the cowshed.

Hamirpur News: गोशाला में न पर्याप्त भूसा-चारा और न पीने को पानी

Sat, 17 Jan 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 17 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
There is neither enough straw nor fodder nor drinking water in the cowshed.
सरीला (हमीरपुर)। सरीला क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसुंडी स्थित गोशाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गोवंशों के लिए न तो पर्याप्त भूसा-चारा उपलब्ध है और न ही पीने के पानी की उचित व्यवस्था है। टूटे-फूटे बाड़े और जाली नहीं होने के कारण मवेशी बाहर निकलकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वायरल वीडियो में चरवाहा पंचायत सचिव से हुई बातचीत का हवाला देता दिख रहा है।
विज्ञापन


हरसुंडी गोशाला में चरही में पड़ा कबाड़, टिन शेड और गोवंश की जर्जर हालत व्यवस्था की पोल खोल रही है। ग्रामीण परसराम, दिलीप तिवारी और रामकुमार ने बताया कि इस गोशाला में 80 मवेशी बंद हैं, लेकिन वहां कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों को गोशाला की स्थिति से अवगत कराया, मगर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि गोशालाओं की निगरानी करने वाले अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर की लापरवाही पर पर्दा डालते रहे हैंं।
विज्ञापन

ग्राम सचिव शिवाकांत गुप्ता का कहना है कि गोशाला में चारा, पानी और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था है। दूसरी चरही में गोवंश के लिए पीने के पानी की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरसुंडी गोशाला से जुड़ा मामला संज्ञान में आया है। एडीओ को मौके पर भेजकर व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया जाएगा। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गोवंश के चारे, पानी और रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

-विपिन कुमार, बीडीओ सरीला


---------------------------------







तहसीलदार ने गोशाला का किया निरीक्षण

तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने सरीला क्षेत्र की विरहट गोशाला का निरीक्षण किया। वहां मवेशियों की चरही टूटी मिली और कई गोवंश गड्ढे में भरा गंदा पानी पीते पाए गए। तहसीलदार ने नाराजगी जताते हुए संबंधितों से रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed