{"_id":"57e02aef4f1c1bf67ba82707","slug":"then-put-a-bicycle-wheel","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल का पहिया फिर लगा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल का पहिया फिर लगा दिया
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बस पर चढ़कर जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर। किसान यात्रा लेकर चल रहे राहुल गांधी कस्बे आए। थाने के निकट मैदान में उन्होंने बस पर खडे़ होकर जनसभा को संबोधित किया। बड़ी आबादी के इस गांव के कांग्रेस से विधायक गयादीन अनुरागी हैं। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सदस्य युगराज भदौरिया भी इसी गांव के हैं।
विज्ञापन
सभा में उन्होंने भाजपा, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल सिंह यादव का नाम लिए बगैर कहा कि अखिलेश जिस साइकिल पर सवार रहे चार साल बाद उसका एक पहिया निकालकर फें क दिया लेकिन पार्टी मुखिया ने फिर से वही पहिया साइकिल में लगा दिया। कहा कि अगर पहिया खराब था तो क्यों लगाया। भाजपा पर भी जमकर तंज कसे। कहा कि यह सेल्फी की सरकार है। प्रधानमंत्री ओबामा के साथ सिर्फ सेल्फी लेते रहते हैं। वहीं भीड़ के दबाव में बेरीकेडिंग भी झुक गई। राहुल गांधी के साथ विधायक व प्रधान प्रतिनिधि रमेश भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन