{"_id":"0e8815db3c9817ff9e345b885e191778","slug":"theft-in-two-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के पतारा गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों के जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पतारा गांव निवासी वंदना पत्नी स्व.सुमन सहाय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात चोर घर में घुसे। उन्होंने आठ हजार नगद, छह सोने के बाले, चार सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और बिछुआ समेत करीब दो लाख के जेवर चोरी कर लिए। सोमवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
वहीं गांव के ही विक्रम पुत्र रामगोपाल के घर से भी चोर 30 हजार नगद और सोने, चांदी के जेवर ले गए। भरुआसुमेरपुर कस्बे में रह रहे रामगोपाल ने बताया कि उसका पुत्र दिल्ली में रहकर काम करता है। गांव में बने मकान में ताला लगा रहता है। चोरी की सूचना पर वह गांव आया है। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन