{"_id":"6abea28b568d56174d049ea6","slug":"theft-at-smelting-center-solved-three-arrested-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145787-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गलाई सेंटर में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गलाई सेंटर में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
राठ। नगर के कोटबाजार स्थित गलाई सेंटर में पांच दिन पहले हुई चोरी का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने कोटबाजार चौकी इंचार्ज एसआई रमाकांत, कांस्टेबल शिवम व छोटे सिंह को निलंबित किया था।
नगर के कोटबाजार घास मंडी स्थित हनुमंत गलाई सेंटर में 26 सितंबर की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की थी। घटना के समय दुकान संचालक महाराष्ट्र के सांगली निवासी हनुमंत विलास कदम अपने घर गणेश उत्सव मनाने गए थे। मंगलवार सुबह वापस लौटने पर बताया कि दुकान से करीब 500 ग्राम चांदी, एक ग्राम सोना व 5 हजार रुपये चोरी हुए हैं। उन्होंने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान चोरी की घटना में झांसी जिले के गरौठा थाने के हेबतपुरा निवासी शिवराम, लालसिंह व भरतलाल के नाम सामने आए। बताया कि बृहस्पतिवार को मल्हौवा रोड से तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से सफेद धातु की तीन छड़, एक हजार रुपये व घटना के समय प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।