फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man robbed mobile and purse

युवक को बट मार कर मोबाइल व पर्स लूटा

Sun, 01 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The young man robbed mobile and purse

राठ कसबे के धमना मार्ग पर चौपरा मंदिर के पास शादी समारोह से लौट रहे एक

विज्ञापन
युवक को दो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर पर्स और मोबाइल लूट लिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

कसबे के जलालपुर रोड मोहल्ला निवासी माता प्रसाद शर्मा की पुत्री की शुक्रवार रात दाता गढ़ी आश्रम के पास शादी थी। शादी में भटियाना मोहल्ला निवासी जीतेंद्र सोनी पुत्र राधेश्याम शादी में शामिल होने गया था। रात करीब साढे़ नौ बजे वह खाना खाकर पैदल घर लौट रहा था।

चौपरा मंदिर के पास दो बदमाशों ने तमंचा दिखा रोक लिया। बताया कि बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दो मोबाइल और पर्स छीन लिए। जीतेंद्र ने बताया कि पर्स में करीब 1200 रुपये रखे थे।

बदमाशों के जाने के बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed