फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The women laborers of Mandi planted the jam

मंडी की महिला मजदूरों ने लगाया जाम

Wed, 19 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
The women laborers of Mandi planted the jam
राठ में जाम स्थल पर महिलाओं को समझाते कोतवाल घनश्याम पांडे। - फोटो : Amar ujala

गल्ला व्यापारियों द्वारा बिना छनाई का माल सीधे किसानों से खरीदने पर मंडी में छनाई करने वाली महिला मजदूरों में आक्रोश पनप गया। मंगलवार दोपहर काम छिनने से परेशान महिलाओं ने राठ-महोबा मार्ग पर मंडी गेट के सामने चिलचिलाती धूप में जाम लगा दिया। जाम आधे घंटा तक लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को गल्ला व्यापार संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मंडी में कमीशन एजेंटों द्वारा किसानों का शोषण करने की शिकायत की थी। व्यापारियों ने एसडीएम से कहा था कि कमीशन एजेंट किसानों का माल बिना छाने खरीद रहे हैं। बता दें कि कमीशन एजेंट किसानों से बिना छनाई के माल खरीदते हैं और फिर छनाई कराकर उसे बड़े व्यापारियों को बेचते हैं। व्यापारियों का कहना था कि कमीशन एजेंट ऐसा करके किसानों से कम कीमत में खरीदे गए माल को बाद में ज्यादा भाव में बेचते हैं।  
विज्ञापन


मंडी व्यापारियों की इस मंशा की जानकारी होते ही मंगलवार को छनाई करने वाली सैकड़ों महिला मजदूरों में आक्रोश पनप गया। दोपहर में महिलाओं ने मंडी में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद महिलाओं ने राठ-महोबा मार्ग पर मंडी गेट के बाहर चिलचिलाती धूप में मुख्य सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। जाम स्थल पर सुनीता, चिरई, विद्या, रामरती, संतोष कुमारी, श्याम, संपत, रामसखी आदि ने बताया कि व्यापारी उनके पेट पर लात मार रहे हैं। काम बंद होने से उनके सामने रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने ही कोतवाल घनश्याम पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां पर कोतवाल ने मजदूरों को काम दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दोपहर बाद एसडीएम रामसुरेश वर्मा ने व्यापारियों और मजदूर महिलाओं से वार्ता कर पूर्व की तरह काम करने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि पूर्व में मंडी में जिस तरह से खरीद होती थी, उसी प्रकार से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed