फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The woman who fell on the highway after jumping off the bike was crushed by the truck, died on the spot

बाइक से उछलकर हाइवे में गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The woman who fell on the highway after jumping off the bike was crushed by the truck, died on the spot
सुमेरपुर बस स्टैंड के पास घटनास्थल में रोता बिलखता मृतका का भाई व लगी भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। भाई के साथ मायके जा रही युवती बस स्टैंड के पास पड़े ब्रेकर पर बाइक से उछलकर हाईवे पर गिर गई। पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से भाई बदहवास हो गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब 3 बजे कुरारा थानाक्षेत्र के बरुआ बिलौटा गांव निवासी रामकुमार यादव की पत्नी ज्ञानवती (26) अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ भाई दीपू यादव के साथ बाइक से मायके खटकाना जिला बांदा जा रही थी। हाईवे पर बस स्टैंड के पास बने ब्रेकर पर ज्ञानवती बाइक से उछलकर हाईवे पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने थाने के सामने पकड़ लिया और ट्रक को फैक्ट्री एरिया स्थित पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद शव मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। अचानक हुई इस घटना से युवती का भाई बदहवास हो गया। युवती अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मायके और ससुराल को दे दी गई है। भाई दीपू यादव ने बताया कि वह बहन को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर ससुराल से मायके लेकर जा रहा था। तभी हादसे में उसकी जान चली गई। वह भाइयों को राखी बांधे बगैर इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा होकर जिंदगी भर का दर्द छोड़ कर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed