{"_id":"695eab4c31b07ae8970a6898","slug":"the-way-out-was-agreed-upon-the-tenure-of-the-president-would-be-six-months-each-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-134551-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सहमति से निकला रास्ता, अध्यक्ष पद पर छह-छह माह का रहेगा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सहमति से निकला रास्ता, अध्यक्ष पद पर छह-छह माह का रहेगा कार्यकाल
Thu, 08 Jan 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 17- नवनिर्वाचित पदाधिकारियों काे फूलमाला पहनाकर बधाई देते अधिवक्ता। संवाद
सरीला। तहसील अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिर्णय की स्थिति के बाद सहमति से समाधान निकाला गया। अब अध्यक्ष पद पर छह-छह माह का कार्यकाल रहेगा।
मंगलवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी बृजमोहन प्रजापति और जयकुमार सिंह को 18-18 वोट मिले थे। इसके चलते आठ जनवरी को पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया था, लेकिन बुधवार को हुई आपात बैठक में दोनों प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं की सहमति से यह तय हुआ कि दोनों अध्यक्ष छह-छह माह का कार्यकाल निभाएंगे। पहले छह माह ब्रजमोहन प्रजापति और शेष अवधि जयकुमार सिंह अध्यक्ष रहेंगे।
बार संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. राम सेवक सिंह ने बताया कि गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। वहीं, महामंत्री पद पर बृजनंदन सिंह सन्यासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सह मंत्री महेंद्र कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष बाल स्वरूप यादव, ऑडिटर मकरंद सिंह राजपूत चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनीता प्रजापति, कौशलेंद्र कुमार, ओमप्रकाश यादव, आदर्श कुमार द्विवेदी और शिवचरन सिंह राजपूत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह इसी माह आयोजित किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों को एक साथ शपथ दिलाई जाएगी। अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष एड. बलवान सिंह राजपूत सहित वीरपाल सिंह राजपूत, बंशीधर राजपूत, देवी प्रसाद यादव, के.एन. निगम, लाखन सिंह, रामआसरे ओमरे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।