फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The water on the preparations of TET candidates

परीक्षार्थियों की महीनों की तैयारियों पर फिरा पानी

Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The water on the preparations of TET candidates
शहर के जीजीआईसी केंद्र में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान प्रथम पाली के पेपर के दौरान शिक्षकों ने परीक्षा रद्द होने की घोषणा कर दी। केंद्र से बाहर निकलने के दौरान अभ्यर्थियों पेपर लीक होने में प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 11 केंद्रों पर हो रही थी। इसमें पहली पाली में 4709 और दूसरी पाली में 3248 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने थे। केंद्रों से निकल रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि वह कई माह से कोचिंग आदि में कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी कर रहे। पेपर भी काफी ईजी था, ऐसे में परीक्षा रद्द होने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। अभ्यर्थियों द्वारा हंगामा आदि न किया जा सके। इसके चलते बस स्टैंड एडीएम रमेश चंद्र तिवारी समेत कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

सरकार की लापरवाही से लीक हुआ पेपर
अभ्यर्थियों विष्णु शरण का कहना है कि पेपर लीक होने से जो परीक्षा रद्द हुई है, इसके पीछे सरकार की लापरवाही है। जो लोग कोचिंग आदि से तैयारी करके आए थे। उनके साथ मजाक हुआ है। सभी अभ्यर्थियों की तरफ से तत्काल नई तिथि घोषित करने की अपील करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीने की मेहनत पर पानी फिर गया
पेपर लीक होने के बाद केंद्र से बाहर निकलीं आरती गुप्ता काफी निराश दिखीं। उनका कहना था कि कोचिंग आदि में काफी मेहनत की थी। इस बार पेपर में प्रश्नपत्र भी काफी ईजी आए थे। ऐसे में परीक्षा रद्द होने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया।
हमने मेहनत की थी हमें इंसाफ चाहिए
पेपर लीक होने के बाद निरस्त होने पर जीजीआईसी केंद्र से निराश होकर लौट रहीं अभ्यर्थियों नेहा यादव का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत कर तैयारी की थी। इसके बाद भी पेपर निरस्त कर दिया गया। सरकार की लापरवाही से ही यह सब हुआ है। हमें इंसाफ चाहिए।

हर बार परीक्षा में इस तरह का घपला होता है
आरती का कहना है कि काफी मेहनत की थी। कई मील दूर से आईं थी, जाम में फंसकर परेशान हुई। बीच परीक्षा में बताया गया कि पेपर लीक हो गया है। इससे परीक्षा रद्द कर दी गई। जब पेपर निरस्त करना था तो करा क्यों रहे थे। हर बार पेपर में इस तरह का घपला होता है।

परीक्षा निरस्त होने पर केंद्र से निराश निकलते परीक्षार्थी।

परीक्षा निरस्त होने पर केंद्र से निराश निकलते परीक्षार्थी।- फोटो : HAMIRPUR

शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में मौजूद एसडीएम रमेशचंद्र तिवारी।

शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में मौजूद एसडीएम रमेशचंद्र तिवारी।- फोटो : HAMIRPUR

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर तैनाती पुलिस का दस्ता।

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर तैनाती पुलिस का दस्ता।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed