फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The water crisis has deepened in Vibhuni village, leading to anger among the villagers.

Hamirpur News: विभूनी गांव में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 21 Dec 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 21 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The water crisis has deepened in Vibhuni village, leading to anger among the villagers.
फोटो21एचएएमपी 22- गांव के हैंडपंप से पानी भरकर ले जाता बुजुर्ग। स्रोतः ग्रामीण
फोटो21एचएएमपी 22- गांव के हैंडपंप से पानी भरकर ले जाता बुजुर्ग। स्रोतः ग्रामीण
विज्ञापन


एक माह से ठप है पेयजल आपूर्ति, कोई नहीं दे रहा ध्यान‎
‎‎बिंवार(हमीरपुर)। मुस्कुरा विकास खंड के विभूनी गांव में एक माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों को सर्दी के मौसम में भी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पूरा गांव दो हैंडपंप के सहारे है।

ग्राम पंचायत निवादा के मजरा विभूनी में पानी परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी लगभग चार सौ है। यहां पर दो हैंडपंप है। दिलीप, प्रदीप, अनुज, जान मुहम्मद, सब्बीर अहमद, बाबूलाल, पप्पू गोस्वामी ने बताया कि गांव से तीन किलोमीटर दूर नमामि गंगे परियोजना की पानी टंकी बनी हुई है। पानी की सप्लाई उसी टंकी से होती है। तीन किलोमीटर की दूरी में पाइप लाइन फट गई है, जिससे आपूर्ति नहीं हो रही। पानी की सप्लाई ठप होने की शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जेई शंकु कुमार ने इस बावत बताया कि सुपरवाइजर को पाइप लाइन ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed