फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The wall dance captivated everyone.

Hamirpur News: दिवारी नृत्य ने सबका मन मोहा

Sat, 22 Nov 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The wall dance captivated everyone.
फोटो 21 एचएएमपी 12- दिवारी नृत्य में कलाकौशल का परिचय देते हुए मंगरौठ टीम के सदस्य। संवाद
मुस्करा / गहरौली। क्षेत्र के मिहुना गांव में शुक्रवार को बुंदेलखंड दिवारी नृत्य प्रतियोगिता हुई। श्री अलखराम धाम आश्रम परिसर में प्रतियोगिता का उद्घाटन शिवनी के ग्राम प्रधान देवसिंह ने किया। दिवारी नृत्य में मंगरौठ गांव की दो टीमों ने हिस्सा लिया। छोटी डंडियों से खेल दिखाया तो वहीं लाठी लेकर भी नृत्य किया। इसमें तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश भी दिया। दिवारी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंगरौठ की टीम प्रमुख राम लखन सहित कुलदीप, देवेंद्र ने कला प्रदर्शन का जौहर दिखाकर सबका मनमोहन लिया। यह टीम विजेता रही। टीम को 3100 रुपये व शील्ड दी गई। वहीं बौखर टीम के प्रमुख विक्रम और उनके सहयोगी धर्मेंद्र को उप विजेता घोषित किया गया। उन्हें 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। आयोजन राजीव निषाद व संचालन पूर्व प्रधान मनप्यारे निषाद ने किया। इस दौरा मेयोना ग्राम प्रधान मुन्नालाल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार- भरुआ सुमेरपुर। श्री गायत्री महायज्ञ की वर्षगांठ की तैयारियां अंतिम दौर पर हैं। इस वर्ष कस्बा वासियों को विशाल मेले में ऑक्टोपस झूले का आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस झूले में 48 लोग एक साथ झूलेंगे। मेला प्रबंधक राहुल ने बताया कि श्री गायत्री महायज्ञ में इस वर्ष 24 नवंबर से चार दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ होगी। इस वर्ष मेला मैदान का क्षेत्रफल घटा है। इससे कुछ समस्या है।

फोटो 21 एचएएमपी 12- दिवारी नृत्य में कलाकौशल का परिचय देते हुए मंगरौठ टीम के सदस्य। संवाद

फोटो 21 एचएएमपी 12- दिवारी नृत्य में कलाकौशल का परिचय देते हुए मंगरौठ टीम के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed