{"_id":"73d0528c7942c9f5b89fad63613ee271","slug":"the-two-houses-of-stealing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात चोरों ने राठ कसबे के खुशीपुरा मोहल्ले में दो घरों को निशाना
विज्ञापन
बनाया। चोर ज्वैलरी कारीगर के घर से हजारों का सोना और एक घर से नकदी ले
गए। सर्राफा दुकानदार ने थाने में तहरीर दी।
कसबे के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी शंकर लाल सोनी छानी वाले अपने घर में सोने चांदी की दुकान किए हैं। गुरुवार रात चोरों ने शंकर लाल के घर के बगल में रह रही विद्या देवी सोनी के घर का ताला तोड़ा और बक्से में रखे 800 रुपये ले गए।
इसके बाद चोर शंकर लाल सोनी की छत पर पहुंचे और वहां लगा दरवाजा तोड़ दुकान के अंदर पहुंच गये। चोर दुकान में रखे करीब 40 ग्राम कच्चा सोना, 200 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर चंपत हो गए। सुबह जब शंकर का पुत्र जीतेंद्र दुकान खोलने पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला तो आशंका हुई।
चोरों ने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। बगल में विद्या देवी के घर का ताला टूटा देख हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया विद्यादेवी अपने दामाद के पास गुजरात गई है। शंकर लाल ने कोतवाली में तहरीर दी। सर्राफा दुकानदार जीतेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे थाने में चोरी की तहरीर दी गई थी।
शाम 6 बजे तक कोतवाली से कोई भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। ज्ञात हो कि करीब 18 दिन पहले शंकर लाल के पड़ोसी ज्वैलरी कारीगर प्रेमनारायन सोनी के घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात उड़ा लिए थे। कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव को जब फोन किया गया तो फोन नहीं उठा।