फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The temperature dropped by two degrees, and the fog made it impossible to see even 20 meters away.

Hamirpur News: दो डिग्री लुढ़का पारा, कोहरे में 20 मीटर दूर भी नहीं दिख रहा

Thu, 18 Dec 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by two degrees, and the fog made it impossible to see even 20 meters away.
- हफ्तेभर से तापमान लगातार गिर रहा, गलन बढ़ने से छूट रही कंपकंपी
विज्ञापन



फोटो 17 एचएएमपी 22- कानपुर सागर हाईवे पर कोहरे के चलते लाइट जलाकर रेंगते वाहन। संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के तापमान में बीते एक सप्ताह में दो डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय सामान्य से एक डिग्री तापमान कम है। हालांकि बीते साल की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री व अधिकतम में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

बुधवार को दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात और दिन के तापमान में करीब 16 डिग्री का अंतर देखा जा रहा है। बदले मौसम के बीच हमीरदेव की नगरी ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। बुधवार सुबह से ही कोहरे का असर 10-12 बजे तक बना रहा है। सुबह सात बजे तक दृश्यता करीब 20 मीटर रही। एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन


10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं इस बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। बीते साल 10 से 17 दिसंबर के बीच औसतन न्यूनतनम तापमान 9 से 6 डिग्री तक दर्ज किया गया था, लेकिन इस बार 10 से 17 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच देखा जा रहा है। आने वाले समय में 19 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ का एक बार फिर प्रभाव बढ़ेगा। इससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दिसंबर के तापमान पर एक नजर

साल: 2024 - साल: 2025

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम - अधिकतम - न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
--------------------------------------------------------------------------------

17 - 23 - 6 - 25.2 - 9.2
16 - 23 - 6 - 24.2 - 10.2
15 - 23 - 6 - 23 - 9
14 - 23 - 6 - 25 - 11
13 - 23 - 6.5 - 25 - 11
12 - 23 - 7 - 26 - 10
11 - 23 - 7 - 25 - 10
10 - 25 - 9 - 27 - 11.2
----------------------

इसलिए दिख रहा है कोहरा

हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बर्फबारी शुरू है। इसका असर इधर भी देखा जा रहा है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इससे हवाएं अपने साथ नमी ला रही हैं। एक तरफ हवाओं में नमी और दूसरी तरफ तापमान में गिरावट से कोहरा बढ़ रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में और दिखेगा।
- डॉ. राजीव सिंह, केवीके अध्यक्ष कुरारा।

बंद कमरे में न करें हीटर-ब्लोअर का प्रयोग



महोबा। एडीएम कुंवर पंकज ने शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। सलाह दी है कि ठंड के दौरान कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल का चूल्हा, हीटर, ब्लोअर आदि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। कमरे में हवा का आवागमन बनाए रखें, ताकि कमरे में विषाक्त व जहरीला धुआं एकत्र न हो। बंद कमरे में हीटर-ब्लोअर का प्रयोग न करें। शरीर को सूखा रखें। गीले कपडे तत्काल बदलें। घर में अलाव की व्यवस्था न हो तो अधिक ठंड के दिनों में सामुदायिक केंद्रों, आश्रय स्थलों पर जाएं, जहां प्रशासन की ओर से अलाव का प्रबंध किया गया हो। कई स्तरों वाले ऊनी कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर आदि का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed