फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The superintendent of police did a surprise inspection of the police line

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया

Fri, 06 Aug 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The superintendent of police did a surprise inspection of the police line
पुलिस लाइन कार्यालय का निरीक्षण करते एसपी कमलेश दीक्षित। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। सलामी लेने के बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड के सभी प्वाइंट जांचे। इमरजेंसी हॉर्न चेक करने पर सही मिला। पुलिस लाइन में चल रहे भवनों के निर्माण कार्य को देखा।
विज्ञापन

एसपी ने मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता जांची। साथ ही उन्होंने गणना/जीडी कार्यालय, ड्यूटी रजिस्टर देखा। प्रतिसार निरीक्षक को क्रमवार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। पुलिस स्टोर रूम की जांचकर साज सज्जा के सामान के रखरखाव के साथ बैरक और साफ-सफाई, शस्त्रागार के रखरखाव को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपी-112 परियोजना के तहत चल रहे 9 दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर ईमानदारी से कार्य करने, जनता से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए। प्रतिसार निरीक्षक बाबू राना सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed