फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The police brutally beat up the complainant at the police station

Hamirpur News: थाने में शिकायतकर्ता के साथ पुलिस ने की जमकर मारपीट

Mon, 13 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The police brutally beat up the complainant at the police station
फोटो- 12 एचएएमपी 09- मुस्करा सीएचसी में चोटों के निशान दिखाता हेमंत। स्रोत: संवाद
फोटो- 12 एचएएमपी 09- मुस्करा सीएचसी में चोटों के निशान दिखाता हेमंत। स्रोत : संवाद
विज्ञापन



- दोनों हाथों में गंभीर चोटें, पीठ व पैरों पर किए लाठी डंडों के प्रहार
- डाॅक्टर ने उच्च मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल रेफर किया


संवाद न्यूज एजेंसी

मुस्करा (हमीरपुर)। बीती रात पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित के साथ थाने के अंदर हुई मारपीट से एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है।
कस्बा थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव निवासी हेमंत पुत्र लालदिवान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के दौरान बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे उनके चाचा बाबू उर्फ हरिसिंह और मौसा भागमान का विवाद हो गया था। सूचना पर पीआरबी 112 उनके घर पहुंची थी और मामले की लिखित शिकायत थाना में देने की बात कहकर विवाद शांत कर दिया था। बताया कि विवाद की लिखित शिकायत देने के लिए पीड़ित हेमंत अपनी मां तुलसा रानी और चाचा के साथ थाने पहुंचा था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके चाचा प्रार्थना पत्र लिख रहे थे और वह अपनी मां के साथ थाना परिसर के अंदर बने चबूतरे पर बैठा था, तभी नशे में चूर दीवान दिनेश उनके पास पहुंचा और गाली देने लगा। कुछ देर बाद उसको पकड़कर घसीटते हुए वायरलेस रूम के अंदर ले गया और लाठी डंडों के साथ बेल्ट से जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत ने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी चीख सुनकर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह अपने आवास से निकलकर वायरलेस रूम पहुंचे और हेमंत को शराब के नशे में हैवान बने दीवान से बचाया। उसे वहां से ले जाकर रात भर थाने में बैठाए रखा। सुबह जब पुलिस कांस्टेबल हेमंत को लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो घटना की सभी को जानकारी हुई।

---------------------------


वर्जन
हेमंत का साधारण मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है। -योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
---------------------------


वर्जन
हेमंत का प्राथमिक परीक्षण किया गया है, जिसमें उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें पाईं गईं हैं। साथ ही पीठ और पैरों में भी लाठी डंडों के प्रहार से आई चोटों के निशान हैं। पीड़ित को उच्च मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। -डॉ. संतोष राजपूत, सीएचसी मुस्करा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed