{"_id":"621e6320350559597a26430f","slug":"the-pagoda-reverberated-with-the-cheers-of-every-bam-bomb-hamirpur-news-knp6832986126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
ौदहा कस्बे की शिव बरात में नृत्य करते साधु।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान रहे। कई स्थानों पर शिव बरात निकाली गईं। जिसमें देवी देवताओं की झांकियां आकषर्ण का केंद्र रहीं।
शहर के प्राचीन पातालेश्वर व संग महेश्वर मंदिरों में भक्त बम बम भोले के जयकारे लगाते पहुंचे। जहां जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, भांग, धतूरा, बेलपत्र, बाली व अन्य पूजन सामग्री के साथ पूजन अर्चन किया। मंदिर में प्रवेश और निकासी का रास्ता अलग था। पुलिस ने संगमहेश्वर मंदिर से करीब सौ मीटर पहले ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की।
पौथिया संवाद के अनुसार शिवाला मंदिर, बेतवा नदी किनारे शंकर भोलेनाथ व बैठका धाम मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ रही। बिवांर संवाद के अनुसार शिव बरात में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैल गाड़ियां, ट्रैक्टर, घोड़े, हाथी, बग्घी में सजी बरात में बरातियों के तौर पर कई लोग भूतों के रूप भी धारण किए थे। दयालदास बाबा आश्रम प्रसाद में बांटने के साथ भोज का हुआ। मुस्करा संवाद के अनुसार शिव बरात चंदवारा रोड स्थित शिव मंदिर से निकाली गई। बरात में भूत प्रेतों के स्वांग रचाए लोग रहे। बरात में बैंड बाजा, घोड़ा, डीजे, स्कूली बच्चों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गईं। गोहांड संवाद के अनुसार क्षेत्र में सुबह से शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
-----------
शिव बरात में शामिल रहे हाथी घोड़े
सरीला। कस्बे में दूल्हा रूप में शिव जी की विशाल बरात निकाली गई, जो शल्लेश्वर मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए देर शाम को पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हुई। जहां पर राजा हिमांचल के रूप में 151 लोगों ने शिव जी का टीका किया। बाद में वैदिक रीति नीति से शिव पार्वती विवाह की परंपरा का निर्वहन किया गया। शिव विवाह देखने बड़ी संख्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। शिव बरात में बैंड बाजा, भांगड़ा, डीजे, हाथी घोड़ों के अलावा विभिन्न रूप धारण किए शिवगण व देवगणों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर की झांकी राम दरबार, शल्लेश्वर विद्यालय की बाली सुग्रीव युद्ध, कृष्ण भक्त मीरा, व बीरांगना झांसी की रानी, सहित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा सजाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और बरात में शामिल अतिथियों ने भंडारे में प्रसाद छका। संवाद
-------------
कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा व शिव बरात
भरुआसुमेरपुर। भोर होते ही शिवालय बम बम भोले के उद्घोष से गुंजायमान हो उठे। बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा मंदिर में तड़के से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कस्बे में सुरही मंदिर से अमरनाथ सेवा मंडल के नेतृत्व में भव्य शिव बरात निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बरात में नैनाभिराम झांकियां शामिल रहीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने बरात में शामिल बरातियों को प्रसाद वितरित किया। रात में आर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया। अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता हीरो, दीपक गुप्ता, किशन गुप्ता, अजय उर्फ कल्लू यादव, सुरेश गुप्ता, पंकज पालीवाल, रज्जन चौरसिया, टोनी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
मौदहा। फत्तेपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शिव बरात निकली गई। जो मलिकुआ चौराहा, थाना चौराहा से होते हुए कस्बे के बड़ी देवी मंदिर में समाप्त हुई। वहीं दूसरी शिव बरात मराठीपुरा स्थित कांशीराम कालोनी के पीछे शिव मंदिर से निकाली गई। कपसा रोड स्थित रामेश्वर धाम मंगी पुरवा में सुंदरकांड पाठ हुआ। शिव बरात में डीजे की धुन में शिव भक्त थिरकते चल रहे थे। बड़ी देवी मंदिर, मथुरा मंदिर, सब्जी मंडी स्थित शिव पार्क, पावर हाउस के पास शक्ति मंदिर व अन्य मंदिरों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। गुड़ाही बाजार स्थित प्राचीन बजरंग बली मंदिर में चल रहे बजरंग बली महोत्सव समापन पर भंडारे का आयोजन और रात्रि में जागरण हुआ। संवाद-
प्राचीन कोटेश्वर मंदिर से निकली बरात
कुरारा। महाशिवरात्रि पर्व पर बेरी गांव में प्राचीन कोटेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने जाकर पूजा अर्चना की। दोपहर में मंदिर से भव्य शिव बरात निकली। रमेश चंद्र शिवहरे ने दूल्हा बने भोलेनाथ का तिलक कर पूजा की। कस्बा सहित मलहरा, जखेला, देवीगंज, इंद्रपुरी, बिंदपुरी, ककरऊ आदि के लोग मौजूद रहे। वहीं शंकरपुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों ने कांवर चढ़ा कर पूजा की गई। लोगों ने मेले का आनंद लिया। रिठारी में भी ग्रामीणों ने शिवबरात का आयोजन किया। संवाद

मुस्करा कस्बे में शिव बरात में शामिल भक्त।- फोटो : HAMIRPUR

मौदहा कस्बे में घोड़े पर सवार भगवान शिव की झांकी।- फोटो : HAMIRPUR

संगमहेश्वर मंदिर में प्रसाद लेते भक्त।- फोटो : HAMIRPUR

कुरारा क्षेत्र के बेरी गांव स्थित कोटेश्वर धाम में शिव बरात में शामिल भक्त।- फोटो : HAMIRPUR

शहर के प्राचीन संगमहेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करती भक्तो की भीड़।- फोटो : HAMIRPUR