{"_id":"586e8bde4f1c1bcf571582e3","slug":"the-mole-was-caught-stealing-bencte","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के तिल बेंचते पकड़ा गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के तिल बेंचते पकड़ा गया
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे क ीकृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित एक गल्ले की दुकान से 16 क्विंटल तिल चोरी हो गया। आरोपी जब इस तिल को बेंचने मंडी पहुंचा तो व्यापारियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कस्बे की मंडी समिति में सरवन गुप्ता की आढ़त है। उसकी दुकान से कुछ पल्लेदारों ने चाभी मिलाकर ताला खोल लिया और 16 क्विंटल तिल निकाल ले गए। इसके बाद असरार नाम के एक व्यक्ति ने एक अन्य दुकानदार को फोन कर बताया कि वह मांचा का किसान है और तिल लेकर बेंचने आया है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह जब इसकी जानकारी सरवन गुप्ता को हुई तो वह आरोपी के आने का इंतजार करने लगे। इसी समय पहुंचा असरार सरवन व अन्य व्यापारियों को देखकर वहां से भागने लगा। जिसे मौजूद लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। व्यापारी ने थाने में इस घटना की तहरीर दी है। जिस पर पकड़े गए व्यक्ति ने तीन चार लोगों के और नाम बताए हैं। जो उसके साथ इस काम में थे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन