{"_id":"62571a549c313512a64ed2bb","slug":"the-milkman-was-beaten-to-death-with-a-bunk-hamirpur-news-knp6910671175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते युवक की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग के चलते युवक की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या
विज्ञापन
हत्यारोपी परमात्मादीन।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। महिला से मिलने पहुंचे दूधिया की उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। परिजनों को दूधिया लहूलुहान हालत में चारपाई से बंधा मिला। महिला व उसका आरोपी पति दोनों सड़क किनारे चाय की दुकान करते हैं और उसी में रहते भी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस कारण ही उसने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
रीवन गांव निवासी परमात्मादीन गहबरा चौकी के पास चाय-पान की दुकान किए है। वहीं पर वह पत्नी शांति के साथ रहता भी है। दुकान पर भी दोनों पति पत्नी बैठते हैं। मंगलवार की रात गांव निवासी दूधिया संतोष यादव (45) चाय की दुकान पहुंचा। इस पर परमात्मादीन ने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए संतोष के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
इसके बाद उसने संतोष को चारपाई से बांधकर उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इससे वह मरणासन्न हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी केके दीक्षित का कहना है कि शांति व संतोष के संबंधों को लेकर पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो चुका है।