फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The milkman was beaten to death with a bunk

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The milkman was beaten to death with a bunk
हत्यारोपी परमात्मादीन। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। महिला से मिलने पहुंचे दूधिया की उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। परिजनों को दूधिया लहूलुहान हालत में चारपाई से बंधा मिला। महिला व उसका आरोपी पति दोनों सड़क किनारे चाय की दुकान करते हैं और उसी में रहते भी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस कारण ही उसने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

रीवन गांव निवासी परमात्मादीन गहबरा चौकी के पास चाय-पान की दुकान किए है। वहीं पर वह पत्नी शांति के साथ रहता भी है। दुकान पर भी दोनों पति पत्नी बैठते हैं। मंगलवार की रात गांव निवासी दूधिया संतोष यादव (45) चाय की दुकान पहुंचा। इस पर परमात्मादीन ने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए संतोष के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने संतोष को चारपाई से बांधकर उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इससे वह मरणासन्न हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी केके दीक्षित का कहना है कि शांति व संतोष के संबंधों को लेकर पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed