Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The message of patriotism was given to the people in the National Unity Run.

Hamirpur News: राष्ट्रीय एकता दौड़ में जन-जन को दिया देशभक्ति का संदेश

Sat, 01 Nov 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The message of patriotism was given to the people in the National Unity Run.
महोबा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को शहर के आल्हा चौक से अशोक चौक तक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा, अनुशासन व देशभक्ति की भावना के साथ दौड़ में प्रतिभाग किया और राष्ट्रीय एकता, सद्भाव व देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बांदा आरके पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, संयोजक ओम नारायण तिवारी, एसपी प्रबल प्रताप सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम कुंवर पंकज, अपर एसपी वंदना सिंह, डीआईओएस प्रेमचंद यादव, बीएसए राहुल मिश्रा, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी आदि ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के बाद हरी झंडी दिखाकर यूनिटी दौड़ का शुभारंभ किया। जिसमें पुलिस लाइन व शहर कोतवाली के पुलिसकर्मी, रिक्रूट आरक्षी, समाजसेवी, स्थानीय नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, धावक आदि शामिल रहे। अशोक चौक में यूनिटी रन के समापन पर सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश अनुरागी ने मुख्य अतिथि का स्वागत व सम्मान किया गया। यूनिटी रन में बालिका वर्ग में छवि प्रथम, कल्पना द्वितीय व रुबी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में पंकज को पहला, राजकुमार को दूसरा व चंद्रशेखर तीसरा स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को ट्रैक सूट देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व एसपी ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस माैके पर योगेश मिश्रा, राहुल अग्रवाल, रामजी गुप्ता, बलबीर सेन, संदीप शुक्ला, पुष्पेंद्र गुप्ता, अशोक अवस्थी, ईश्वर दयाल, विभा, साधना तिवारी, ज्योति चतुर्वेदी, नवल किशोर, रवि पटेल, कुनाल, संजय, शशिकांत गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर की पुलिस लाइन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसपी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। चरखारी संवाद के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में पुलिस अधिकारियों, सिपाहियों, स्कूली बच्चों आदि ने प्रतिभाग किया और देश की अखंडता एवं एकता की शपथ ली। विभिन्न कार्यालयों व संस्थाओं में भी गोष्ठियों के माध्यम से सरदार पटेल को याद किया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में निकले मार्च में राष्ट्रीय एकता व अखंडता के नारे लगाए गए। पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लेखाकार अय्यूब खां, उमाशंकर, अरविंद कुमार आदि ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। श्रीनगर संवाद के अनुसार थाना पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। थाना परिसर से निकाली गई रैली बजरंग कॉलोनी, बेलाताल तिराहा, मनोहरगंज होते हुए वापस थाना परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed