फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The married woman had sent a voice message before hanging herself.

Hamirpur News: विवाहिता ने फंदा लगाने से पहले भेजा था वॉइस मैसेज

Sun, 02 Aug 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The married woman had sent a voice message before hanging herself.
फोटो 02 एचएएमपी 24- मृतका गुड़िया की फाइल फोटो।  परिजन - फोटो : सांकेतिक
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव में शनिवार सुबह 33 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रविवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर में हुए पोस्टमार्टम में फंदा लगने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर फंदे के निशान के अलावा अन्य कोई बाहरी चोट नहीं मिली और विसरा सुरक्षित नहीं किया गया। पुलिस व्हाट्सएप ऑडियो, पुराने मुकदमे और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कल्लू कुशवाहा की पुत्री गुड़िया की शादी वर्ष 2013 में हेलापुर निवासी नरेंद्र कुशवाहा से हुई थी। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई कामता कुशवाहा ने बताया कि घटना से पहले बहन ने व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजा था। दावा है कि ऑडियो में सौतेली बेटी से नोकझोंक की बात है। इसके कुछ देर बाद सुबह 11:35 बजे जीजा का फोन आया कि बहन ने फंदा लगा लिया है। वह दोपहर करीब 12:30 बजे मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था और बहन कई बार इसकी शिकायत कर चुकी थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मृतका के पति नरेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टिफिन लेकर साइकिल से हमीरपुर शहर स्थित रामजी गुप्ता की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पल्लेदारी करने गया था। दुकान संचालक से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय उसके वहां मौजूद होने की पुष्टि हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने मुकदमे की भी पड़ताल
पुलिस वर्ष 2014 के उस मुकदमे की पृष्ठभूमि भी खंगाल रही है जिसमें मृतका की जेठानी की आग से मौत हुई थी। पुलिस के अनुसार उस मामले में मिले सुसाइड नोट के आधार पर मृतका और उसके पति को आरोपी बनाया गया था। ट्रायल कोर्ट से दोनों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वर्ष 2023 में दोनों जेल से बाहर आए थे। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि पुराने मुकदमे और वर्तमान घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

एक फाॅरेंसिक टीम पर पूरे जिले का बोझ
शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन फाॅरेंसिक टीम शाम करीब चार बजे हेलापुर पहुंच सकी। निरीक्षण के बाद रविवार सुबह पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई कामता कुशवाहा का आरोप है कि फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर केवल फोटो और वीडियो बनाए। वहीं कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि जिले में फिलहाल केवल एक फाॅरेंसिक टीम कार्यरत है। घटना के समय टीम दूसरे घटनास्थल पर जांच कर रही थी। क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि एक ही टीम होने के कारण कई बार अलग-अलग घटनास्थलों पर पहुंचने में विलंब हो जाता है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिले में एक ही फाॅरेंसिक टीम होने के कारण उसके पहुंचने में समय लगा। घटनास्थल के निरीक्षण और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद रविवार सुबह पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। - रामआसरे सरोज, कोतवाली प्रभारी


पोस्टमार्टम में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। अब तक हत्या के समर्थन में कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, परिजनों के बयानों और अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। -यशपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed