फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The injured student's condition is improving, and her friend's family has filed a missing person report.

Hamirpur News: घायल छात्रा की हालत में सुधार, सहेली के परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Wed, 11 Mar 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The injured student's condition is improving, and her friend's family has filed a missing person report.
हमीरपुर। सहेली के साथ बोर्ड परीक्षा देने निकली दो छात्राएं सोमवार को लापता हो गई। शाम में एक छात्रा शादी के जोड़े में मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी नहर पटरी के समीप खून से लथपथ तड़पती मिली। ब्लेड से उसने अपनी कलाई काट लिया था। घायल छात्रा विद्यालय के अभिलेखों में नाबालिग है। इसी मामले में लापता छात्रा के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो इंटरमीडिएट की छात्राएं सोमवार दोपहर को नगर के गांधी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में शिक्षा शास्त्र विषय का अंतिम पेपर देने के लिए घर से निकली थी। शाम में एक छात्रा शादी के जोड़े में खून से लथपथ अपनी बहन की ससुराल बिहूनी गांव के बाहर घायल अवस्था में मिली। हालांकि मामले को लेकर घायल नाबालिग छात्रा के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा के स्वास्थ्य में सुधार के बाद परिजन मंगलवार सुबह को उसे घर ले गए। वहीं दूसरी लापता छात्रा के परिजनों ने मंगलवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed