फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The husband arrived at his in-laws' house and strangled his wife to death.

Hamirpur News: ससुराल पहुंचा पति, पत्नी की गला दबाकर की हत्या

Mon, 15 Dec 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The husband arrived at his in-laws' house and strangled his wife to death.
फोटो 15 एचएएमपी- 18 मृतका अर्चना की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन। - फोटो : जेल में तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में आरोपी का होता उपचार। संवाद
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। ससुराल में युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला पति के विवाद होने के कारण तीन साल से मायके में रह रही थी। गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बांक गांव निवासी रामदास ने बताया कि उसने बेटी अर्चना (28) की शादी वर्ष 2020 में जालौन जनपद के रामपुरा थानाक्षेत्र के छेवना गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। करीब तीन साल पूर्व बेटा होने के बाद पति से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह मायके में आकर रह रही थी। उसका पति से गुजारा भत्ता को लेकर का मुकदमा भी कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को जब उसका भाई रामदास, भाभी फुलझरिया तथा वह खेत गए थे। तभी उसका पति घर पहुंचा और उसको अकेला पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह लोग घर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हो सकी। मौके से भाग रहे पति को उसने व ग्रामीणों ने पकड़ा है। अर्चना अपने पीछे बेटे रेहान (3) को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी पति को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 15 एचएएमपी- 18 मृतका अर्चना की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन।

फोटो 15 एचएएमपी- 18 मृतका अर्चना की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन।- फोटो : जेल में तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में आरोपी का होता उपचार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed