{"_id":"68e16ba2a6ea2a9aa10f53f7","slug":"the-headman-held-hostage-the-accountant-who-went-to-inspect-the-cowshed-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-130986-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गोशाला की जांच करने गए लेखपाल को प्रधान ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गोशाला की जांच करने गए लेखपाल को प्रधान ने बनाया बंधक
Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 14- मौहर के गोशाला का निरीक्षण के दौरान लेखपाल से विवाद करते प्रधान। सोशल मीडिय
- फोटो : अमर उजाला
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत मौहर में गोशाला की शिकायत की जांच करने गए लेखपाल को ग्राम प्रधान ने बंधक बना लिया। प्रधान ने लेखपाल पर बगैर अनुमति के घुसने का आरोप लगाया है। लेखपाल ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, प्रधान ने तहसील दिवस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौहर के लेखपाल छत्रपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार को ग्रामीणों की गई शिकायत पर गोशाला जांच के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों एवं शिकायतकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे थे। आरोप है कि जब वह जांच कर रहे थे, तभी चरवाहे की सूचना पर ग्राम प्रधान राममिलन निषाद ने आकर कहा कि बिना अनुमति के गोशाला में कैसे घुस आए और गोशाला के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं, ग्राम प्रधान ने तहसील दिवस में शिकायत करके लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम प्रधान राममिलन निषाद का आरोप है कि लेखपाल विपक्षियों से सांठ-गांठ कर गांव में राजनीति करके पार्टी बंदी को बढ़ावा दे रहे हैं। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें लेखपाल की कोई शिकायत नहीं मिली है। प्रधान ने समाधान दिवस में शिकायत दी है।

फोटो 04 एचएएमपी 14- मौहर के गोशाला का निरीक्षण के दौरान लेखपाल से विवाद करते प्रधान। सोशल मीडिय- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन