फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The footpaths are sold out...more goods outside than inside the shop

Hamirpur News: बिक गए फुटपाथ...जितना माल दुकान के अंदर, उससे ज्यादा बाहर

Sun, 25 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The footpaths are sold out...more goods outside than inside the shop
फोटो 24 एचएएमपी 27- शहर के सुभाष बाजार में फुटपाथ किनारे खड़े वाहन व ई-रिक्शा व सड़क तक फैली दु
हमीरपुर। शहर के सुभाष बाजार में दिन-ब-दिन बिगड़ते हालात लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भारी संख्या के बावजूद प्रशासन की ओर से ध्यान न दिए जाने के कारण स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है।
विज्ञापन

बाजार की सड़कें और फुटपाथ पूरी तरह से दुकानदारों के कब्जे में आ गए हैं। कपड़े, पेंट, किराना आदि के दुकानदारों ने फुटपाथों पर अपना सामान फैला रखा है, जिससे राहगीरों को चलने में भारी दिक्कत हो रही है। सुबह के समय हल्के वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन दोपहर और साप्ताहिक बाजार के दिनों में पैदल चलना भी असंभव हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि धूप निकलते ही भीड़ बढ़ जाती है, जिससे वाहन आपस में टकराने लगते हैं। शहर निवासी ज्ञानेंद्र अवस्थी ने बताया कि सुबह के समय हालात सामान्य रहते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ने पर बाजार के रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, आड़े-तिरछे खड़े ई-रिक्शा इस समस्या को और बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी के लिए आए शहर निवासी दिनेश ने भी सड़क पर सामान और वाहनों के खड़े होने से गाड़ी खड़ी करने में आ रही कठिनाई का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed