{"_id":"571915c44f1c1b4b048b4719","slug":"the-fire-destroyed-eight-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से आठ मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से आठ मकान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
आग से जले मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बिहूनी गांव में कूड़े के ढेर से निकली आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने आठ मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस व दमकल विभाग को दी। ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
वहीं, दमकल वाहन पानी के अभाव में बेमकसद साबित हुआ। आग से लगभग चार लाख रुपये की क्षति होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। आग में मवेशी को निकालने गई एक युवती झुलस गई। आग से एक बछिया की जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम मौदहा किशोर गुप्ता कर्मियों के साथ पहुंचे और क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के ग्राम बिहूनीकलां में गांव के बाहरी छोर पर पड़े के कूड़े के ढेर से दोपहर करीब दो बजे निकली चिंगारी ने सबसे पहले रामदास राजपूत के मकान को अपनी चपेट में लिया। तेज हवा के चलते आधा घंटे के भीतर आग ने जगभान राजपूत, रामप्रकाश लोधी, मूलचंद्र, जयहिंद राजपूत, चंद्रभन राजपूत, हरीराम राजपूत व सिद्धा गुप्ता के मकान भी आग की चपेट में आ गए। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीण जलते हुए मकानों के इर्द गिर्द तक नहीं पहुंच पा रहे थे। थानाध्यक्ष जीएस दुबे ने मौजूद लोगों का हौसला बढ़ाया। तब कही जाकर बिहूनीकला व बिहूनीखुर्द दोनों गांव के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के चलते आग को तीन घंटे में काबू में कर लिया। आग से जहां ग्रामीणों का लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं, रामदास राजपूत की पुत्री विनीता (18) आग से घिरे जानवरों को बाहर निकालते समय झुलस गई।
जबकि एक बछिया की मौत हो र्गई। आग से झुलसी विनीता को सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया गया है। आग से तबाह हुए परिवारों के क्षति का आंक लन करने के लिए एसडीएम किशोर गुप्ता, कानूनगो लालचंद्र पटेल व लेखपाल रामऔतार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।