{"_id":"614cc42b8ebc3efacc74e61b","slug":"the-family-members-were-accused-of-abducting-the-husband-the-allegations-in-the-police-investigation-are-baseless-hamirpur-news-knp654018268","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के अपहरण का परिजनों पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में आरोप निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के अपहरण का परिजनों पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में आरोप निराधार
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। बांधुर रोड पर एक कार में बैठी महिला ने अपने देवर, देवरानी व चार अन्य लोगों पर पति के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच की तो सभी आरोप झूठे पाए गए हैं।
थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम बांधुर क्षेत्र में निकले उपनिरीक्षक शिवम पांडेय व कांस्टेबल अतुल को एक कार खड़ी मिली। इस पर जालौन के थाना माधौगढ़ के मिर्जापुर निवासी अनीता पत्नी आनंद विश्वकर्मा बैठी थी। दो बच्चे गोविंद व शिवम भी थे।
महिला ने बताया पति के साथ मिर्जापुर जा रहे थे। तभी एक कार आई जिसमें उसका देवर अनूप देवरानी अनुराधा व चार अन्य लोग सवार थे। बताया कार का शीशा तोड़ पति को अपनी गाड़ी में बैठाकर जलालपुर की ओर चले गए।
विज्ञापन
महिला से देवर अनूप के मोबाइल नंबर बात की तो वह अपनी पत्नी के साथ घर पर था। जांच में पता चला कि चार माह पूर्व मां की मृत्यु पर दोनों भाई जेवर व मकान के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ रहे हैं। इसी को लेकर गाड़ी का शीशा तोड़ अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी गई।
महिला से सख्ती से पूछताछ में स्वीकारा कि पति यहीं कहीं छिपे हैं। उन्होंने ही कार का शीशा तोड़ा है। पुलिस ने रात में ही उनके पति को बांधुर रोड से खोज लिया। बताया कि छोटे भाई अनूप विश्वकर्मा व उनकी पत्नी अनुराधा को फंसाने की झूठी कहानी बनाई गई थी। संवाद