फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The faces of female candidates blossomed after getting employment in the district itself.

Hamirpur News: जिले में ही रोजगार पाकर खिल उठे महिला अभ्यर्थियों के चेहरे

Tue, 17 Mar 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The faces of female candidates blossomed after getting employment in the district itself.
महोबा। सेवायोजन विभाग व मॉडल कॅरिअर सेंटर की ओर से शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय पिंक रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में सिर्फ महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं। साक्षात्कार की कसौटी पर खरी उतरीं अधिकांश अभ्यर्थियों को जिले में ही रोजगार मिला।
विज्ञापन

इस दौरान 193 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया। जिले में ही नौकरी पाकर महिला अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
पिंक रोजगार मेले में शामिल होने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। साक्षात्कार के लिए 325 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया। मेले का शुभारंभ पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान ओवर ड्राइव इलेक्ट्रोनिक्स, एसएमपी साहू इंटरनेशनल स्कूल, एक्सिस बैंक, साईं इंटर कॉलेज, ओम सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल और एलआईसी महोबा कंपनियां शामिल हुईं। इसके बाद साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से शैक्षिक योग्यता, कार्य, अनुभव आदि के बारे में प्रश्न किए गए। साक्षात्कार की कसौटी पर खरी उतरी 193 महिला अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। अलग-अलग पदों के लिए महिला अभ्यर्थियों को दस हजार से 28 हजार रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष, डॉ. रचना, सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, प्राचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही नृत्य, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व ट्राफी सौंपी गई।

इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा, ग्रामोद्योग अधिकारी हीरालाल, वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी, अचर्ना यादव, कौशल विकास के एमआईएस प्रबंधक ओपी यादव, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अनिल कुमार, विमल, डॉ. नितिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed