{"_id":"61e5a1487861fd586943d368","slug":"the-dumper-overturned-from-a-height-the-driver-died-after-getting-stuck-in-the-cabin-hamirpur-news-knp6758530115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाई से पलटा डंपर, केबिन में फंसकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाई से पलटा डंपर, केबिन में फंसकर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बन रहे एक ओवरब्रिज पर गिट्टी खाली करने के बाद पथरिया प्लांट लौट रहा डंपर करीब 15 फीट नीचे आ गिरा। इससे केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई।
मुस्करा थानाक्षेत्र के गुंदेला गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में जखेड़ी ओवरब्रिज बन रहा है। यहां डंपर से गिट्टी खाली कर चालक हरनारायण यादव (48) पथरिया प्लांट लौट रहा था। बसौठ में रहने वाले छोटे भाई प्रेम सिंह यादव ने बताया कि हरनारायण डंपर चालक थे।
सोमवार सुबह लगभग नौ बजे पथरिया प्लांट से गिट्टी लेकर गुंदेला के आगे जखेड़ी ओवरब्रिज पर गए थे। वहां गिट्टी खाली कर लौटते समय ऊंचाई पर डंपर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। केबिन में फंसे हरनारायण को सहयोगियों ने बाहर निकालकर सीएचसी मुस्करा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी, एक नाबालिग बेटा है। बेटे संदीप ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।