फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The DM was accused of not accepting the memorandum, and a resolution of condemnation was passed in the general meeting.

Hamirpur News: डीएम पर ज्ञापन न लेने का आरोप, आमसभा में पारित किया निंदा प्रस्ताव

Sun, 24 May 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The DM was accused of not accepting the memorandum, and a resolution of condemnation was passed in the general meeting.
हमीरपुर। कानपुर-कबरई एनएच-34 पर लगातार हो रहे हादसों और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने शनिवार को अधिवक्ता भवन में आमसभा की। इसमें जिलाधिकारी पर ज्ञापन न लेने का आरोप लगाते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा हाईवे को छह लेन किए जाने की मांग भी प्रस्ताव में शामिल की।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आम सभा हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। कहा कि शुक्रवार को अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने गए थे। जन सुनवाई के समय में भी जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेना उचित नहीं समझा। आमसभा में इस मामले को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि हमीरपुर, महोबा और कानपुर नगर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर इस मुद्दे पर समर्थन मांगा जाएगा। साथ ही अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही दिल्ली जाकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेगा और एनएच-34 को छह लेन बनाने की मांग का ज्ञापन सौंपेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में महामंत्री अश्वनी प्रजापति, नंदराम प्रजापति, जयपाल, इंद्रपाल, विनोद कुमार, अमित कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed