फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire breaks out while drying gunpowder at a firecracker warehouse.

Hamirpur News: पटाखा गोदाम में बारूद सुखाते समय लगी आग

Sat, 03 Oct 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out while drying gunpowder at a firecracker warehouse.
फोटो 03 एचएएमपी 19- राठ में पटाखा गोदाम में आग लगने पर निरीक्षण करते नायब तहसीलदार व कोतवाल। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राठ (हमीरपुर)। जलालपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित पटाखा गोदाम में शनिवार सुबह बारूद सुखाते समय आग लग गई। वहां काम कर रहे छह मजदूरों को सुरक्षित बच गए। चर्चा है कि हादसे में एक मजदूर के बाल झुलस गए हैं। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में तैयार पटाखे मिलने से भंडारण क्षमता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जलालपुर रोड पर नगर केे पठानपुरा मोहल्ला निवासी सुधीर गुप्ता का आतिशबाजी का गोदाम है जहां पटाखे बनाए भी जाते हैं। शनिवार को छह मजदूर धूप में बारूद सुखा रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे अज्ञात कारण से बारूद में आग लग गई। पटाखों तक आग पहुंचते ही जोरदार आतिशबाजी होने लगी।
विज्ञापन

इससे मजदूरों में चीखपुकार मच गई। वहीं विस्फोट की आवाजों से आसपास के लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान धुंए व आग का गुबार राठ तक देखा गया। वहीं घटना से दहशत में दो मजदूर माैके से भाग गए जबकि चार मजदूर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि आग की लपटों से एक मजदूर के बाल झुलस गए। सूचना पर नायब तहसीलदार माैके पर पहुंचे और उन्होंने जांच की। जांच के दाैरान आग से गोदाम में रखी पटाखा बनाने की सामग्री और तैयार पटाखों की बड़ी मात्रा जलने की बात सामने आई है। वहीं लाइसेंसधारक सुधीर गुप्ता ने नुकसान की जानकारी देने से इन्कार किया है।

भारी मात्रा में मिले तैयार पटाखे
पटाखा गोदाम में लगी आग ने आतिशबाजी के भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। जिस समय बारूद में आग लगी उस वक्त गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे और निर्माण सामग्री मौजूद थी। सूचना पर नायब तहसीलदार सुभाष कुमार और कोतवाल अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने गोदाम में आग लगने का कारण, सुरक्षा मानकों आदि की गहनता से जांच पड़ताल की है। जांच के दौरान गोदाम के अंदर भारी मात्रा में तैयार पटाखे रखे मिले। नायब तहसीलदार ने बताया कि गोदाम में निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों के भंडारण की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed