{"_id":"68b5f06c319a102582093cc5","slug":"the-district-got-six-more-mini-buses-will-run-on-rural-routes-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-129580-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जिले को मिली छह और मिनी बसें, ग्रामीण रूटों में भरेंगी फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जिले को मिली छह और मिनी बसें, ग्रामीण रूटों में भरेंगी फर्राटा
Tue, 02 Sep 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। परिवहन निगम की रोडवेज बसों का संचालन जिले के लोकल ग्रामीण रूटों पर करने के लिए छह मिनी बसें उपलब्ध कराई हैं। ग्रामीण इलाकों में बस सेवा शुरू होने से लोगों का सफर आसान होगा। विभाग ने सर्वे कर पांच रूट निर्धारित किए हैं।
हमीरपुर डिपो में तीन बसें आ चुकी हैं और तीन बसें आज देर रात तक आने की संभावना है। इससे आवागमन में सुविधा होगी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डिपो में 75 बसों का बेड़ा है, जो कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, फतेहपुर, उरई, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी आदि जनपदों के लिए बसों का संचालन होता है। वहीं, छह और मिनी बसें मिलने से अब इनकी संख्या 81 पहुंच गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इन मार्गों पर होगा संचालन
1- हमीरपुर-भीरान्डर- परथनिया वाया हमीरपुर- मूसानगर-पुखरायां।
2- हमीरपुर-हरेटा-क्योटर वाया हमीरपुर-उरई।
3- राठ-भैसाय- हमीरपुर।
4- राठ-सरीला-धनौरी वाया हमीरपुर।
5- राठ सरसेड़ामाफ-मौदहा बांध-राठ वाया हमीरपुर।
-- -- -- -- -- -- -- -
पूर्व में छह मिनी बसों की मांग की गई थी। इन बसों के संचालन के लिए नए रूट भी तय किए गए थे। जुलाई के आखिर तक बसें मिलने की संभावना थी, जो अब मिली हैं। जिनके रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। सभी बसें लोकल मार्गों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
- आरपी साहू, एआरएम हमीरपुर