फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The disease started spreading in the flood affected areas

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी ने पैर पसारना किए शुरू

Sat, 14 Aug 2021 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
The disease started spreading in the flood affected areas
जिला अस्पताल में रोती बिलखती मृतक बच्चे की मां प्रीति। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कैथी गांव निवासी एक वृद्ध व उनके नाती को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां पांच माह के नाती की उपचार दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नदियों की बाढ़ का पानी अब घट गया है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। उसके बाद भी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। सुमेरपुर विकासखंड के कैथी गांव निवा
विज्ञापन

सी प्रदीप ने बताया कि उनके गांव में चंद्रावल नदी की पानी घुस आया था। बताया कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद बीमारी फैल रही है। कहा उनकी मां सगुना (50) को उल्टी दस्त आने पर पिछले शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में भी उनके भांजे साहिल (पांच माह) को भी उल्टी दस्त होना शुरू हो गया। जिस पर उसे शनिवार की सुबह जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मां प्रीति व अन्य का रो रोकर बुरा हाल है। प्रदीप ने बताया कि सावन में उनकी बहन प्रीति यहां आई थी। प्रीति की ससुराल बांदा जिले के जसपुरा कस्बा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed