Hamirpur News: शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
शहर के पातालेश्वर मंदिर, नर्मदेश्वर, ओमकारेश्वर मंदिर, संगमहेश्वर मंदिर में भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग तथा चिकासी में भी महाशिवरात्रि पर शिव बारात धूमधाम से निकाली गई और देर रात तक धार्मिक आयोजन होते रहे।
सरीला संवाद के अनुसार- नगर में भगवान शिव की भव्य बरात श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। दूल्हा रूप में नंदी पर सवार शिवजी की शोभायात्रा शल्लेश्वर मंदिर से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शिव स्वरूप का तिलक किया।
बरात में 50 घोड़े, बैंड-बाजा, रब्बी व नागिन बैंड के साथ सरस्वती विद्या मंदिर, ज्ञान मंदिर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी व सपा नेता पुष्पेंद्र यादव ने भी मत्था टेककर पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद रहा। सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की गई।
भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार-बीहड़ क्षेत्र में विराजमान मनासर बाबा शिवलिंग के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

फोटो 15 एचएएमपी 13- राठ के चौपरेश्वर धाम में महाभारतकालीन शिवलिंग। संवाद- फोटो : सांकेतिक