{"_id":"583c74274f1c1b0d1ede56ad","slug":"the-cause-remains-off-triple-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नोट बना तिहरे हत्याकांड का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नोट बना तिहरे हत्याकांड का कारण
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अकोना गांव में शव पहुंचते ही लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बंद हो चुका 500 का नोट रविवार को हुए तिहरे हत्याकांड का कारण बना। जुएं की फड़ पर पुराने पांच सौ के नोट के बदले चार सौ रुपये देने की बात पर विवाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और तिहरे हत्याकांड की पृष्ठ भूमि तैयार हो गई। यह जानकारी सोमवार दोपहर पुलिस के हत्थे चढ़े मुख्य आरोपी करन लोधी पुत्र हरचरन लोधी ने पुलिस को दी तो अफसरों के भी कान खड़े हो गए।
विज्ञापन
अभी तक पुलिस घटना के पीछे चुनावी रंजिश मान रही थी। दर्ज मुकदमे में भी वादी ने चुनावी रंजिश को ही घटना के पीछे कारण बताया था। सोमवार को पुलिस ने जिस मुख्य आरोपी करन सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने कोतवाली में बताया कि रविवार दोपहर गांव में जुआ हो रहा था। वह भी फड़ पर जाकर दांव लगाने लगा। इसी बीच पुराने पांच सौ के नोट लगाने के दौरान खिल्लू उर्फ परमेश्वरी दयाल ने उसके नोट को चार सौ रुपये में चलाने की बात कही। तो वह उससे उलझ गया। इस पर हुए विवाद मेंफड़ पर मौजूद खिल्लू सहित एक अन्य ने तमंचा निकाल लिया। आरोपी ने बताया कि उसने उन्हीं लोगों का तमंचा छुड़ाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
जो खिल्लू क ो लगी। इसके बाद वह अपने घर गया और पिता की लाइसेंसी राइफल उठा लाया। रास्ते में जो भी मिला उसे गोली मार दी। आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर खून सवार हो गया था। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी करन सिंह का दिमागी संतुलन अभी ठीक नहीं है। उसने जो बयान दिए हैं उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन