{"_id":"6734dca7fba103578407a6e1","slug":"the-brother-in-law-along-with-his-friend-murdered-the-old-woman-who-was-hindering-her-in-illicit-relations-with-her-sister-in-law-hamirpur-news-c-213-1-sknp1042-122491-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: साली से अवैध संबंधों में बाधक वृद्धा की जीजा ने दोस्त के साथ की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: साली से अवैध संबंधों में बाधक वृद्धा की जीजा ने दोस्त के साथ की थी हत्या
विज्ञापन
हरदोई/पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रैंगाई गांव में एक माह पहले हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। साली से अवैध संबंधों में बाधक बनने पर जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वृद्धा की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा और रस्सी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
रैंगाई निवासी राजरानी का शव गांव में ही गन्ने के एक खेत में 13 अक्तूबर को पड़ा मिला था। सुनियोजित ढंग से अफवाह फैलाई गई थी कि जंगली जानवर के हमले से राजरानी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम में डंडे से सिर पर वार किए जाने और गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने पांच टीमें गठित कर रखी थीं। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के एक पुत्र से गांव निवासी रामराज ने अपनी साली की शादी करा दी थी। साली से रामराज के अवैध संबंध थे। शादी होने के बाद भी रामराज साली के यहां आता-जाता था। राजरानी इस पर एतराज करती थी। इससे रामराज नाराज था। घटना की रात वृद्धा शौच के लिए खेत गई थीं। फिर से उन्होंने रामराज को घर जाने पर टोक दिया। इसी से नाराज होकर रामराज ने अपने साथी गांव निवासी अरविंद के साथ मिलकर राजरानी के चेहरे और सिर पर डंडा मार दिया। फिर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। इन्हीं दोनों ने जंगली जानवर के हमले से राजरानी की मौत होने की अफवाह भी फैलाई। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
खुलासा करने वालों में शामिल रही यह टीम
प्रशिक्षु सीओ प्रवीण यादव, पिहानी कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक संजय त्यागी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहित पांडेय, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, दीवान धर्मेंद्र सिंह, सिपाही रिंकू, धर्मेंद्र कुमार, योगेश, शिवम और विमलेश रहे।