फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The bride refused to wear the garland, said - she will marry her lover

Hamirpur News: दुल्हन ने वरमाला पहनाने से किया इन्कार, बोली-प्रेमी से करूंगी शादी

Tue, 26 Nov 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 26 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The bride refused to wear the garland, said - she will marry her lover
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बीती रात कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह में वरमाला के दौरान एक दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इससे स्टेज पर हो-हल्ला हो गया। मामला थाने तक पहुंचा, पुलिस के समझाने के बाद दुल्हन शादी करने को तैयार हुई। इसके बाद आगे की रस्में पूरी कराई गईं।
सोमवार की रात सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन एक स्वयंसेवी संस्था ने किया था। इसमें सुरौली बुजुर्ग की एक युवती का विवाह कुरारा थानाक्षेत्र के खरौंज गांव के एक युवक के साथ तय हुआ था।
विज्ञापन

युवक गाजे बाजे के साथ बरात लेकर तपोभूमि पहुंचा। यहां पर रात 10 बजे सामूहिक वरमाला कार्यक्रम में बाकी जोड़ों के साथ इस जोड़े को भी बुलाया गया।
युवती ने जैसे ही दूल्हे को देखा तो शादी से इन्कार कर दिया। उसने वरमाला पहनाने से इन्कार कर दिया और प्रेमी संग फेरे लेने की बात कहकर सबको हैरानी में डाल दिया। युवती ने प्रेमी को फोन करके बुलाया, लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब मामला थाने तक जा पहुंचा। थाने में पुलिस के साथ युवती के परिजनों ने उसको समझाया तब कहीं जाकर वह वरमाला पहनाने को तैयार हुई। इसके बाद विवाह की सभी रस्में पूरी कर सुबह विदा किया गया। यह घटना विवाह स्थल में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed