फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The answer booklet will have a cover; its color will change.

Hamirpur News: एक कवर की होगी उत्तर पुस्तिका, बदलेगा रंग

Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The answer booklet will have a cover; its color will change.
हमीरपुर। यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार उत्तर पुस्तिका में दो नहीं बल्कि एक मुख्य कवर ही रखा गया है। वहीं उत्तर पुस्तिका का रंग भी बदला गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2026 में उत्तर पुस्तिकाओं का रंग लाल था। इस बार परीक्षार्थियों को दूसरे रंग की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि इस बार का रंग क्या होगा यह यूपी बोर्ड ने अभी तक गोपनीय रखा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष पहले पेज पर परीक्षार्थी को अपना रोल नंबर आदि भरना होता था और दूसरे मुख्य पेज पर परीक्षक मूल्यांकन के बाद नंबर अंकित करते थे। लेकिन इस बार बदलाव से अभ्यर्थियों को सहूलियत तो होगी ही साथ ही इसमें बदलाव की गुंजाइश नहीं होगी। दरअसल, बीते परीक्षा में ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी हो रही थी, इसलिए मुख्य कवर को दो पेज में किया गया था। ऐसा न होने की स्थिति में फिर से इसमें बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में प्रति छात्र छह और इंटरमीडिएट में पांच की जरूरत

विभाग के अनुसार, हाईस्कूल में प्रति छात्र छह और इंटरमीडिएट में प्रति छात्र पांच उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत होती है। इसके अलावा करीब 10 प्रतिशत छात्रों को बी कॉपी की भी जरूरत होती है। यह पुस्तिका ए-4 साइज की होगी और उस पर क्यूआर कोड भी होगा, जिसे स्कैन करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो दिखेगा। इससे नकल में पूर्णतया रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed